थाना सैदनगली क्षेत्र के ग्राम दमगड़ी में भतीजी के शादी के दिन पेड़ से मजदूर का शव लटका मिला। पत्नी का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पति घर से निकल गए थे। वहीं मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।