फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यवसाइयों ने तुर्की, अजरबैजान व अमेरिकी कंपनियों का किया बहिष्कार

ishwar ashish Updated Tue, 20 May 2025 08:16 PM IST

मुसाफिरखाना के व्यवसाइयों ने तुर्की, अजरबैजान व अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार किया। भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर किए गए आक्रमण के समय तुर्किए और अजरबैजान की ओर से पाकिस्तान का समर्थन किए जाने के कारण व्यापारियों में आक्रोश है। ऐसे में व्यापारियों ने तुर्किए तथा अजरबैजान के उत्पादित सामानों का बायकाट करने का निर्णय लिया है। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक एडवोकेट कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि तुर्किए से भारत में अत्यधिक मात्रा में जैतून, जैतून का तेल, ड्राई फ्रूट्स तथा सेब का निर्यात भारत में करता है। इसी प्रकार तुर्किए का मार्बल तथा हाथ से बनी हुई फैशन की सामग्री भारत के बाजारों में आती है। व्यापारियों ने तुर्की और अजरबैजान के निर्मित वस्तुओं को बाजार से न खरीदने की अपील नागरिकों से की है तथा साथ ही तुर्कीए उत्पादित वस्तुओं को न बेचने का निर्णय लिया है। स्वदेशी जागरण मंच के विशेष आग्रह पर अमेठी जनपद के मुसाफ़िरख़ाना के व्यवसाईयों ने अमेरिकी कंपनी वालमार्ट फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से ई व्यापार न करने का भी निर्णय लिया है। विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के ई व्यवसाय के कारण भारत के छोटे एवं मध्यम व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह कंपनियां लगभग 32% खुदरा भारतीय व्यापार को गहरे रूप से प्रभावित कर रहा है। ऐसी स्थिति में भारत का छोटा व्यवसायी कहां जाएगा, उसकी आय का स्रोत क्या होगा। यह अत्यंत विचारणीय प्रश्न है। व्यापारियों का संघ जिला अमेठी जनपद के मुशाफ़िरख़ाना, यह भी भारत सरकार से मांग करता है कि ई-कॉमर्स के लिए एक स्पष्ट विधि बनायी जाए तथा एक रेगुलेटरी अथॉरिटी का निर्माण किया जाए जो विदेशी कंपनियों के ई व्यापार को नियंत्रित कर सके तथा भारत के छोटे एवं मध्यम व्यवसाइयों का संरक्षण कर सके। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख राय साहब थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के प्रांत संयोजक डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी एवं बलिया के रसड़ा खंड कार्यवाह विश्वेश त्रिपाठी व स्थानीय व्यापारी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें