फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी डिपो की बस को धक्का लगाने का वीडियो वायरल, लोग उठा रहे सवाल

ishwar ashish Updated Tue, 20 May 2025 05:34 PM IST

रोडवेज डिपो की एक खड़ी बस स्टार्ट नहीं होने पर मंगलवार को चालक और परिचालक को उसे धक्का लगाकर बस स्टॉप तक ले जाना पड़ा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेठी कस्बे में मंगलवार को परिवहन निगम की बस को लोग धक्का लगा रहे थे। इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में बस की खस्ताहाल स्थिति पर आम लोग भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यह मामला चर्चा में आ गया। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि यह बस तकनीकी कारणों से स्टार्ट नहीं हो सकी थी और उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि बस को वर्कशॉप भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। बताया कि डिपो में लगातार पुरानी और खराब हो चुकी बसों को कंडम कर नीलाम किया जा रहा है। इसी माह चार पुरानी बसें नीलाम की गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है और बसों की तकनीकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें