फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क किनारे मिला श्रमिक का शव, हत्या की आशंका

ishwar ashish Updated Fri, 05 Sep 2025 11:02 AM IST

भादर (अमेठी)। रामगंज थाना के खरगीपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रामगंज-सोनारी मार्ग पर खरगीपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पनवरिया मजरे अग्रेसर गांव निवासी राम बहाल कोरी (45) का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में ये बात आसपास के गांवों में फैल गई। राम बहाल के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव से कुछ दूरी पर श्रमिक की साइकिल खड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि राम बहाल की हत्या करके शव झाड़ियों में फेंका गया है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना में राम बहाल की मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही कारण पता चलेगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें