फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष को पत्नी ने मारी चाकू

ishwar ashish Updated Tue, 15 Jul 2025 05:33 PM IST

ऊंचगांव गांव में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम किदवई पर उनकी पत्नी समा ने पहले निकाह की बात छिपाने को लेकर चाकू से हमला कर दिया। उनके गले और पैर में गंभीर चोटें आईं। ट्रामा सेंटर जगदीशपुर में उन्हें भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता मोहम्मद कलीम मूलरूप से जगदीशपुर के निहालगढ़ के रहने वाले हैं। वह कुछ समय से ऊंचगांव में अपनी दूसरी पत्नी समा के साथ रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह पहली पत्नी को पहले ही तलाक दे चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात समा से छिपाई, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर समा आपा खो बैठी और पति पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल कलीम ने फोन करके अपने रिश्तेदारों को मदद के लिए बुलाया। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घर से चाकू बरामद कर समा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में समा ने बताया कि मोहम्मद कलीम ने पहली शादी की बात छिपाकर उससे निकाह किया और अब लगातार धमकी दे रहे थे। उसने आरोप लगाया कि जान बचाने के लिए ही उसने चाकू उठाया। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मौखिक सूचना ली गई है। घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें