फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व युवा कौशल दिवस पर अमेठी में प्रदर्शनी व सम्मान समारोह का आयोजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 03:58 PM IST

यूपी के अमेठी में गौरीगंज स्थित आईटीआई में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई पास या अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कौशल की प्रदर्शनी लगाई। अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, प्रधानाचार्य विवेक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर युवाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के औद्योगिक क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें