फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रात में नशे की हालत में भाई से हुआ विवाद, सुबह फंदे से लटकता मिला युवक का शव

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 02:04 PM IST

यूपी के अमेठी में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। मृतक की पहचान के रूप में हुई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव के बाहर की है। यहां अमेठी-धम्मौर मार्ग स्थित एक बाग में गांव निवासी पाले कोरी (42) का शव पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि शुक्रवार की रात पाले की नशे की हालत में अपने भाई से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। फिर नहीं लौटा। शनिवार तड़के करीब 5 बजे ग्रामीण शौच के लिए बाग की तरफ गए थे। वहां उन्होंने आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे पाले का शव लटका देखा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पाले कोरी का नशे की हालत में अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह चला गया था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें