यूपी के अमेठी में पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने यूपी सरकार पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन करने का गंभीर आरोप लगाया। चेतावनी दी है कि यदि पंचायतों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र और वीडियो बयान जारी कर यह चेतावनी दी।