फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जुलूस, फूटा गुस्सा

ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 05:23 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जायस कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बहादुरपुर चौराहे से जुलूस निकालते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जुलूस में शामिल लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने सरकार से आतंकियों को कड़ा जवाब देने की मांग की। जुलूस का नेतृत्व बीजेपी के जिला मंत्री मनोज जायसवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहलगाम में श्रद्धालुओं की हत्या बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। आतंकियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें। प्रदर्शन में चंद्रपाल यादव, रामप्रकाश यादव, संतोष कौशल, राम किशोर, मोतीलाल बंसल, शिव शरण, सतीश और राजू मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने दो टूक कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और देश की संप्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें