अमेठी के गौरीगंज के बाबूगंज सगरा स्थित आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ने शुक्रवार को सुरक्षा हटाए जाने के बाद जान का खतरा बताते हुए कहा कि वीडियो बयान जारी किया है। वीडियो में मौनी स्वामी ने कहा कि दूरभाष से आश्रम की सुरक्षा हटाने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि ये हैरान करने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पहले पीठाधीश्वर व एक भक्त की हत्या होने तथा रायबरेली जिले के रामजानकी मंदिर इटौरा बुजुर्ग पर अवैध कब्जे की पैरवी करने की बात कहते हुए जान की खतरा को बताया है। कहा कि उनके ऊपर कई बार हमला हो चुका है। ऐसी परिस्थिति में सुरक्षा हटने जा रही यह सुनकर आश्चर्य हो रहा है। मौनी स्वामी ने सुरक्षा बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि सुरक्षा बहाल नहीं होती है और उनकी हत्या हो जाती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। मौनी स्वामी ने बताया कि उन्हें सुरक्षा रायबरेली जिले से मिली है।