फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बैरिकेडिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रक... आ गई मालगाड़ी, उड़ गए परखच्चे; लाइव वीडियो

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 11:52 AM IST

यूपी के अमेठी में मंगलवार की तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर भीषण हादसा हो गया। यहां निहालगढ़ के पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रासिंग बंद हो रही थी। इसी समय तेज रफ्तार डंपर रेल क्रॉसिंग के एक साइड का बूम तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने देखा तो फाटक बंद करके भाग गया। इससे डंपर ट्रैक पर फंसा रह गया। कुछ देर में ही मालगाड़ी आ गई। ट्रेन ट्रैक पर खड़े डंपर को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ट्रेन में फंसकर डंपर करीब 100 मीटर तक घिसटता रहा। इससे ट्रैक के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रेल परिचालन बाधित हो गया। डंपर के परखच्चे उड़ गए। डंपर की लोहे की चादर ट्रेन के इंजन के आगे की हिस्से में चिपक गई। इंजन के कांच टूट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें