फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: विवाहेत्तर संबंध व सोशल मीडिया के चलते बढ़ रही घरेलू हिंसा

ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 04:02 PM IST

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य बुधवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज के तहसील सभागार में मौजूद रहीं। जहां उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बात कर जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, मारपीट, तीन तलाक की धमकी आदि से जुड़े कई मामले सामने आए। महिलाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति जानी। इसी के साथ उन्होंने घरेलू हिंसा के कारणों के बारे में मीडिया से भी बात की। डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि सोशल मीडिया में एक दूसरे से वार्ता आसान हो गई है जिससे महिला व पुरुष एक दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। इसकी वजह से घरेलू हिंसा के मामले हो रहे हैं क्योंकि लोगों के संबंध एक से ज्यादा व्यक्ति से हो रहे हैं। इस वजह से महिलाएं सफर कर रही हैं। महिलाओं को अपने लक्ष्य की तरफ भी ध्यान देना आवश्यक है जिससे वह अपने बारे में सोच सकें और घरेलू हिंसा से बाहर निकल सकें। विवाहेत्तर संबंध के मामले अब ज्यादा आ रहे हैं। इससे संबंधित बहुत सी धाराएं कानून में मौजूद हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही निर्णय लिया जा रहा है। लोगों में शिक्षा का अभाव है। महिलाएं इधर-उधर डायवर्ट होती हैं और उनकी समस्याएं बढ़ती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें