फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: तेज रफ्तार बुलेट सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा, बाइक के नीचे दबकर मौत

ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2025 10:41 AM IST

शुक्रवार में रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला जहां सामान लेने निकला बुलेट सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक के ऊपर ही उसकी बाइक गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जामों के कपासी गांव के अंधे मोड़ के पास शुक्रवार देर रात पूरे कैथन मजरे भवानीगढ़ गांव का रहने वाला सुनील कुमार पुत्र राजकुमार (23) अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बीती रात बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेने बाबा नगर चौराहे पर गया था। चौराहे से वापस आते समय अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार होने की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह स्थानीय ग्रामीण और राजगीरों ने मामले की सूचना जामो पुलिस को दी जिसके बाद चौकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गए है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ उस जगह अंधा मोड़ था और उसी मोड़ पर हादसा हुआ। इस मोड़ पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें