फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए भोले के भक्त, डीजे की धुन पर गूंजा बोल बम

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 12:08 PM IST

अमेठी के तिलोई क्षेत्र से रविवार को सावन महीने में बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर जाने के लिए कांवड़ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। 151 श्रद्धालुओं की इस टोली को स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। जत्थे के भक्तों ने क्षेत्र के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के बाद यात्रा आरंभ की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की गूंज के बीच कांवड़िये नाचते-गाते जायस रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल से वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी से सुल्तानगंज तक रेलमार्ग से पहुंचने के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर लगभग 150 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग नजर आया। जायस रेलवे स्टेशन से लेकर यात्रा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही। श्रद्धालुओं के लिए पानी, चिकित्सा और विश्राम जैसी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें