फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दिनदहाड़े भाभी-भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, चीखें सुन दहल गया पूरा गांव

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:37 PM IST

अमेठी में बृहस्पतिवार को रामराज ने खेत में काम कर रही भाभी रामा और भतीजे आकाश पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव की है। सुबह रामा (45) अपने बेटे आकाश (18) के साथ खेत में काम कर रही थ। इसी समय देवर रामराज कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। वह जमीन को लेकर उनसे रंजिश मानता था। उसने कुल्हाड़ी से भाभी और भतीजे पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी, मुसाफिरखाना पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें