बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, नियमित स्कूल भेजने, सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करने व अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मीना दिवस मनाया गया। इसमें जिले में उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मीना मंच के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अकबरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गदांया में प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पावर एंजिल छात्राओं के साथ केक काटकर मीना का जन्म दिन मनाया। विद्यालय में मीना मेला, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई गईं।