अंबेडकरनगर में अक्तूबर माह का आखिर सप्ताह चल रहा है, लेकिन फिर भी तापमान 33 डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन में चटख धूप होने से धान के किसान मौसम की मार से परेशान हैं। पहले बारिश की कमी से फसल प्रभावित हुई तो अब तेज धूप से धान की फसल पर लेढ़ा और खैरा रोग लग रहे हैं। नमी की कमी और तापमान में वृद्धि के कारण कीटों का भी प्रकोप है, जिससे बालियां विकसित नहीं हो रही हैं। इसका असर धान के उत्पादन पर 15 से 20 प्रतिशत पड़ने के आसार हैं।