फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर के पोखर में गंदे पानी और अधूरे निर्माण पर जताई नाराजगी

आकाश द्विवेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 02:44 PM IST

छठ पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न घाटों और पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी सबसे पहले बुढ़िया माता स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पोखर में पानी भरवाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और रात्रि में आने वाली महिलाओं के विश्राम व सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रकाश, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुचारू रखी जाए। इसके बाद एसपी गोपाल बाग पहुंचे, जहां पोखर में गंदे पानी और अधूरे निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल गंदा पानी निकालकर स्वच्छ जल भरा जाए और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद सरयू नदी के किनारे स्थित कम्हरिया घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था रखी जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया, सभासद प्रतिनिधि रमेश मद्धेशिया, तथा खंड विकास अधिकारी सतीश सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें