यूपी के अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर राजे सुल्तानपुर के मुख्य बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने परिवारवालों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद मुख्य मार्ग खाली करवाया। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।