फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले हुआ हादसा

राजेसुल्तानपुर के सिरसिया ओझानगर निकट शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक भदया निवासी नितिन कन्नौजिया और अराजी देवारा निवासी मुकुल प्रजापति बाइक से पेट्रोल पंप से तेल भराकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों ने डायल 112 के वाहन से हादसा होने का आरोप लगाया है। साथ ही, पुलिस पर जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का भी आरोप है। मुकुल प्रजापति को शनिवार को अपनी बहन को दरोगा भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए ले जाना था। वहीं नितिन कन्नौजिया की भी शनिवार को ही दरोगा भर्ती परीक्षा थी। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें