अंबेडकरनगर में जिले के 1583 परिषदिय विद्यालयों में सोमवार को पहले दिन की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। ये परीक्षाएं कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षाएं ली गईं। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृह शिल्प विषयों की परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा और स्काउटिंग की परीक्षा दी।