फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कुछ देर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की करेंगे शुरुआत

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 03:57 PM IST

अंबेडकरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां शिव बाबा धाम से वह पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देने की शुरुआत करेंगे। शिव बाबा धाम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव बाबा धाम से लेकर श्रवण धाम तक करीब सवा चार किलोमीटर की दूरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां से मुख्यमंत्री 1184 करोड़ की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद नव नियुक्त चिकित्सकों, आशा, पंचायत सहायक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र का वितरित करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रमाण पत्र देंगे। जिले के करीब 51 कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक देंगे। शिव बाबा धाम और श्रवण धाम में दर्शन पूजन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें