अंबेडकरनगर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। बसखारी, हंसवर, मुबारकपुर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। धान की नर्सरी सूखने के कारण किसानों को काफी चिंता हो रही थी।आने वाले दिनों में धान की रोपाई करने में भी समस्या आ सकती थी। ऐसे में बारिश किसानों के लिए वरदान लेकर आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह भर जिले में बारिश के अच्छे आसार है।