फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 04:44 PM IST

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के तमसा मार्ग, आयोध्या रोड, शहजादपुर बाजार व रोडवेज बस स्टैंड पुल के पास करीब आधे घंटे की बारिश में ही जलभराव की समस्या हो गई। झमाझम बारिश से हुए जलभराव से नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई। आधे घंटे की बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। सड़कों के साथ कई दुकानों व घरों में भी पानी घुस गया। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, शनिवार को हुई बारिश ने नगर के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। शहर की ज्यादातर सड़कें बारिश से जलमग्न नजर आईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें