फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल के जरिये पुलिस ने परखी तैयारियां

अंबेडकरनगर में रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। भीड़ नियंत्रक उपकरणों की गर्जना, रणनीतिक तैनाती और अनुशासित कदमताल के जरिये पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद होने का संदेश दिया। अभ्यास का संचालन एसपी केशव कुमार के निर्देशन में हुआ। जबकि, निगरानी एवं नेतृत्व की जिम्मेदारी एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने निभाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने रबर बुलेट गन, स्मोक गन, टीयर गैस गन, एंटी राइट गन, तथा वज्र वाहन जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया। साथ ही, आंसू गैस, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड के प्रभावी उपयोग की तकनीकें और सावधानियों से भी पुलिस बल को अवगत कराया गया। इस अभ्यास में समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।एसपी ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज को यह भरोसा देना भी है कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस चौकस और हर स्थिति से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें