फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बुकिंग के लोड से गैस कंपनियों के सर्वर दे गए जवाब, बुकिंग ठप

Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:25 PM IST

अंबेडकरनगर में ईरान युद्ध के बाद से गैस सिलिंडर मिलना अब मुश्किल हो गया है। बुकिंग के लोड से गैस कंपनियों के सर्वर तक जबाब दे गए, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। कार्यालयों के साथ गैस गोदाम पर सिलिंडर पाने के लिए लोगों को काफी भीड़ लगी रही। गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मिलने से उपभोक्ता सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। ऑफलाइन बुकिंग के लिए गैस कंपनियों पर जाना पड़ रहा है। शनिवार को बाबा गैस एजेंसी अकबरपुर, आरएलवी गैस एजेंसी शहजादपुर सहित अन्य गैस कंपनियों पर बुकिंग के दबाव में सर्वर भी फेल हो गए हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। एक माह पूर्व सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी आसानी से हो रही थी। लेकिन ईरान युद्ध के चलते हालात बदल गए हैं। 25 दिनों के बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग हो रही है। इसके साथ ही सिलिंडर की डिलीवरी पांच से सात दिनों में हो रही है। शनिवार को गैस गोदामों पर सुबह से सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ थी। हालांकि जिला प्रशासन 15 हजार सिलिंडर का स्टॉक होने का दावा कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें