प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सोमवार को किया गया। इसको लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। सपा के दो सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था इससे चुनाव की नौबत आ गई थी। बाद में सपा के एक दावेदार नेम यादव के नाम वापस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य को सफलता मिली। महापौर गणेश केसरवानी ने निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की।