प्रयागराज के नगर देवता वेणी माधव मंदिर में देव उठनी एकादशी के अवसर पर भगवान वेणी माध्व के चरण पादुका का पूजन और अभिषेक किया गया। तुलसी और चंदन से अभिषेक करके आरती उतारी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या संत और भक्त उपस्थित रहे। पुजारी पं. रमेशचंद्र शुक्ल शास्त्री ने बताया कि हर साल देव उठनी एकादशी पर अभिषेक और पूजन किया जाता है। आज के दिन भगवान शयन से उठते हैं। भक्त अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इस मौके पर महंत विभूति नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।