कोरांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पथरताल नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गोकशी के एक शातिर आरोपी तमसील पुत्र इन्ताफ अली (निवासी ग्राम शहीदाबाद, थाना केमरी, जनपद रामपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी कई जिलों में गोकशी के मुकदमों में वांछित है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।