फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमएफ मंत्रा में विशेषज्ञों ने दी पूंजी के बेहतर निवेश की जानकारी, म्युचुअल फंड और शेयर में बताया फर्क

विनोद सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 07:27 PM IST

मिरे एसेट और अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को प्रयागराज में एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में बेहतर निवेश की जानकारी दी। बताया कि अमूमन हर किसी के मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आता होगा कि वह अपनी पूंजी का बेहतर निवेश कहां करें। म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में कैसे अपनी पूंजी का बेहतर और सुरक्षित निवेश करें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास होटल मिलेनियन इन में किया गया। मिरे एसेट के यूपी, राजस्थान एवं उत्तराखंड के नॉर्थ सेल्स रीजनल हेड मुकेश कुमार के साथ वरिष्ठ कर एवं वित्त सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल ने लोगों को अपनी पूंजी के बेहतर से बेहतर लाभ के लिए निवेश की जानकारी दी। साथ ही पूंजी को कैसे सुरक्षित रखा जाए और नुकसान होने की कम से कम गुंजाइश रहे, इस पर भी विशेषज्ञों ने टिप्स दिए। इस दौरान निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने व बाजार में आने वाले नए अवसरों की भी जानकारी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें