फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, अलीगढ़ डीएम को बीआईएस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन

चमन शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 01:07 PM IST

लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मानकों पर चिंता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात की। एसोसिएशन ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव रंजन को सौंपा। एसोसिएशन के चेयरमैन पवन खंडेलवाल ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य मुख्य रूप से डोर और विंडो फिटिंग का निर्माण करते हैं। हाल ही में बीआईएस द्वारा लागू किए गए नए मानक व्यवसाय के लिए कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हैंडल के डिजाइन और साइज में अत्यधिक विविधता के कारण, उन्हें हर डिजाइन और साइज के लिए अलग से बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्पादों में विविधता और नवाचार के लिए डिज़ाइन व साइज़ में बदलाव आवश्यक है। हर डिज़ाइन और साइज़ के लिए अलग से परीक्षण और प्रमाणन की आवश्यकता बेहद अव्यवहारिक है। इस दौरान संस्थापक पवन खंडेलवाल, अध्यक्ष दीपक पचौरी, संयोजक अतुल जैन, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपसचिव पुनीत अग्रवाल, पवन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, और प्रदीप वार्ष्णेय मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें