एसपी क्राइम ममता कुरील ने थाना सिविल लाईन अन्तर्गत एएमयू के कॉलिज ऑफ नर्सिंग में ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। छात्राओं को शासन एवं पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वीमेन पावर लाइन- 1090, महिला हेल्पलाइन- 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा- 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी दी गई ।