फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के साथ अन्य छात्रों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

चमन शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:29 AM IST

सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन अंतर्गत 26 अक्तूबर की शाम को एक लड़के के साथ उसी के स्कूल के अन्य लड़कों द्वारा मारपीट करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर मजरूब का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। डॉक्टरी परीक्षण के उपरान्त मजरूब को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच से यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि स्कूल के दो छात्र गुटों के मध्य पूर्व में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके चलते एक गुट द्वारा यह घटना कारित की गई है। अन्य किसी कारण का होना नहीं पाया गया है, फिर भी सभी पहलुओं पर जाँच प्रचलित है। प्रकरण में दो नामजद लड़कों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। टीम गठित कर अन्य की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें