फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बेचने-खरीदने को लेकर अलीगढ़ एसपी सिटी आदित्य बंसल बोले यह

Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 06 Jun 2026 10:17 AM IST

अलीगढ़ एसपी सिटी आदित्य बंसल ने कहा कि जनपद में हाल फिलहाल में कुछ दिनों में चाईनिज मांझे का जो उपयोग है, संज्ञान में आ रहा है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी जनपदवासियों व सभी दुकानदार जो पतंग व मांझों का कारोबार करते हैं, उन सभी से अपील है कि चाइनिज मांझा प्रतिबंधित है, इसके उपयोग, खरीद व बिक्री हर तरिके से प्रतिबंधित है । बार-बार समय-समय से इसमें अभियान भी चलाये जाते हैं। शासन द्वारा भी इसमें बहुत सख्त निर्देश हैं। कोई भी चाईनिज मांझे का उपयोग न करे। किसी दुकान से न खरीदें। कोई दुकानदार चाईनिज मांझा बेच रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, उस पर कार्रवाई होगी। ऐसे मांझे का उपयोग किसी भी हाल में न किया जाये । अगर किसी के पास कोई सूचना हो कि कोई दुकानदार चाईनिज मांझा बेच रहा है तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें