{"_id":"6a230393b9a4ea9e25080f7f","slug":"land-sold-for-rs-15-lakh-using-fake-loan-book-one-arrested-main-accused-absconding-balod-news-c-1-1-noi1492-4364430-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में जमीन घोटाले का खुलासा: फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख में किया सौदा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में जमीन घोटाले का खुलासा: फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख में किया सौदा, एक आरोपी गिरफ्तार
बालोद में दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लाटाबोड निवासी डमेन्द्र कुमार गंजीर की 1.60 एकड़ कृषि भूमि के लिए आरोपियों ने हूबहू फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर ली थी। इसके बाद आरोपी हरिशंकर गजभिये (निवासी परसोदा) ने खुद को भूस्वामी डमेन्द्र बताकर अपने साथी नरेन्द्र बहादुर सोनी (निवासी खैरतराई) के साथ मिलकर इस जमीन का सौदा ग्राम देवारभाट निवासी विनोद वर्मा और कमला वर्मा से 15 लाख रुपये में कर दिया। आरोपियों ने खरीदार पक्ष से 1.50 लाख रुपये बतौर बयाना भी ले लिए।
जब खरीदार को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी नरेन्द्र सोनी ने पकड़े जाने के डर से बंधन बैंक के दो चेक थमा दिए। शिकायत मिलने पर बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वीवो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी और कथित सूत्रधार हरिशंकर गजभिये अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।