फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट से एक की मौत, दो घायल

चमन शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:19 PM IST

मुहर्रम जुलूस को लेकर यूपी के अलीगढ़ से बड़ी घटना सामने आई है। वहां ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे एक की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अलीगढ़ के रोरावर थाना अंतर्गत जलालपुर में शाम 4:45 बजे की करीब मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे करंट ताजिया में उतर आया। करंट से एक की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में रोरावर थाना अंतर्गत लल्ला की सीढ़ी अलहदादपुर नीवरी निवासी 20 वर्षीय अरवान पुत्र अनवार खान की मौत हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें