लगातर हो रही बारिश के कारण अलीगढ़ जनपद में गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है।दोनों नदियों के जलस्तर पर निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।