Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritpal Singh praised the CISF jawan who slapped Kangana
{"_id":"668bb875003810bbcf0385ee","slug":"amritpal-singh-praised-the-cisf-jawan-who-slapped-kangana-2024-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सिंह ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान की तारीफ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सिंह ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान की तारीफ की
अभिनेत्री व हिमाचल प्रेदश के मंडी सीट से निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को लेकर पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने एक बयान जारी किया है। अमृतपाल ने कुलविंदर कौर का समर्थन करते हुए कंगना को थप्पड़ मारने के लिए उसे बहादुर कहा है। अमृतपाल सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उसने महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर की जमकर तारीफ की है।बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने 3 दिन पहले ही दिल्ली में सांसद पद की शपथ ली है। वहीं, थप्पड़कांड के बाद सीआईएसएफ ने महिला जवान कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। हाल ही कुलविंदर कौर का चंडीगढ़ से बैंगलुरु ट्रांसफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।