यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलीगढ़ आगमन से पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता विरोध करने बौनेर तिराहा पहुंचे। वहां महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। वहां अखिलेश यादव के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई और काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने महासभा के जिला अध्यक्ष सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए अभद्र बयान का अखिलेश यादव द्वारा समर्थन करने पर क्षत्रिय महासभा में आक्रोश है।