गणेश महोत्सव की अलीगढ़ शहर भर में धूम मची हुई है। गाजे-बाजे के साथ गणपति को विदाई दी गई। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हो गया। जगह-जगह से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। शहर के एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, अचलताल, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी आदि स्थानों से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।