अलीगढ़ के खेड़ा खुशखबर स्थित संत फिदेलिस स्कूल की पांच साल से बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है। स्कूल के पास ही विक्रेताओं द्वारा अभिभावकों को महंगी किताब-कॉपी बेचे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हंगामा किया। हंगामे की खबर पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई।