अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के बाबू सिंह इंटर कॉलेज में 12 सितंबर को पहली कक्षा की छात्रा संग कॉलेज के ही चौकीदार के बेटे ने छेड़खानी कर दी। आरोपी ने छात्रा को पीटते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शनिवार को परिजनों ने आरोपी को कॉलेज से खींचकर पीटते हुए मोहल्ले में घुमाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।