आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर आगरा के फतेहाबाद में हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से बस टकरा गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किलोमीटर 21 पर पत्थर लदे हुए कुछ ट्रक धीरे धीरे टोल प्लाजा की तरफ बढ़ रहे थे, तभी एक प्राइवेट बस डबल डेकर महालक्ष्मी स्लीपर कोच ट्रक से टकरा गई। ये बस दिल्ली से अररिया बिहार जा रही थी। बस में लगभग 55-60 सवारियां थीं।