फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूटी किराये पर लेकर गिरवी रख करते थे ऐश, दो आरोपी गिरफ्तार

Arun Parashar Updated Wed, 08 Jul 2026 04:32 PM IST

आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस ने अलग-अलग शहरों में स्कूटी किराये पर लेकर गिरवी रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 स्कूटी बरामद की हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 6 जुलाई को औलिया रोड स्थित राज मोटर्स के संचालक ने शिकायत की थी। बताया था कि 3 जून को रिषभ पाराशर निवासी कमला नगर को स्कूटी किराये पर दी थी। इसके साथ ही 26 जून को रिषभ कुमार निवासी सुहाग नगर, फिरोजाबाद भी एक स्कूटी किराये पर ले गया था। दोनों ने स्कूटी वापस नहीं की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की। सोमवार रात डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दोनों स्कूटी और निशानदेही पर मथुरा से किराये पर ली 4 अन्य स्कूटी और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों से स्कूटी किराये पर लाकर उसे लोगों के पास गिरवी रख देते हैं। उससे मिलने वाले रुपयों से अपने शौक पूरे करते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें