फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी कर बेच देते थे बाइक के पार्ट्स, दो आरोपी दबोचे

Arun Parashar Updated Wed, 08 Jul 2026 04:32 PM IST

आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद पार्ट्स खोलकर बेचते थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 15 मार्च की रात रकाबगंज क्षेत्र से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय ईदगाह के पास से शवनेश उर्फ शिवा और सुवेंद्र उर्फ भोला निवासी जसराना फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 3 बाइक, 2 मोबाइल और औजार बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लंबे समय से बाइकें चुराने का काम कर रहे हैं। उनके पार्ट्स को खोल कर बेचते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें