आगरा में फतेहपुर सीकरी में मंगलवार देररात भरतपुर की ओर से आ रहा गिट्टी भरा ट्राॅला अनियंत्रित होकर डिवाइडरों को तोड़ता हुआ सड़क के दूसरी ओर दुकानों में जा घुसा। जिससे दो दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक दुकान में दरारें आ गई। दुकानों में रखा समान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ये हादसा रात में हुआ, दिन में घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में दिन में बड़ा हादसा हो सकता था।