फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कारोबार शुरू करने के लिए परेशान नहीं होंगे युवा...अब पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी, जानें कब होगा शुरू

अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 04:38 PM IST

आगरा में लघु उद्योग भारती और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अधिकारियों की हरीपर्वत स्थित होटल में बैठक हुई । इसमें बताया गया कि नए उद्यम लगाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराने को पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। इसमें नया उद्यम स्थापित करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि अगले साल जनवरी में यह पोर्टल शुरू हो जाएगा। कोई भी उद्यम स्थापित करना चाहता है तो इस पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर के जरिए उद्यम के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें बैंक लोन, बाजार समेत सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इससे उद्यम लगाना आसान होगा और एक प्लेटफार्म पर संपूर्ण और सही जानकारी मिल सकेगी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि सरकार का मकसद है कि युवा नौकरी के बजाय अपना स्वरोजगार शुरू करें। युवाओं के पास ऐसा कोई संसाधन नहीं है, जिसके जरिए उद्यम लगाने के लिए उन्हें संपूर्ण जानकारी मिल सके। इस पोर्टल के जरिए विशेषज्ञ उनको अपना उद्यम कैसे स्थापित करें, क्या-क्या जरूरी संसाधन होने चाहिए, कौन-कौन से विभाग की एनओसी की जरूरत है, इनमें अनुदान के लिए क्या योजना हैं, ऐसी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे नए उद्यम स्थापित करना आसान होगा। नई उद्यमी भी विकसित होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें