आगरा के थाना ताजगंज पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार लूट और छीनैती के मुकदमों में वांछित चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। उसके कब्जे से कब्जे से एक तमंचा कारतूस एक बाइक और लूट और नकदी बरामद की है।