इमरजेंसी में बनेगा नया आईसीयू, गंभीर मरीजों को प्रवेश करते ही मिलेगा इलाज आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में आपात चिकित्सकीय सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें मेडिसिन विभाग के लिए नया आईसीयू भी बनाया जा रहा है। ट्राइएज एरिया बन गया है, जिसमें गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को गेट में प्रवेश करते ही इलाज मिलेगा। अभी ये दोनों विभाग अलग-अलग हैं, जिससे मरीजों को पहुंचने में समय लगता था।