आगरा। एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ आगरा के सर्जंस सप्ताह का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में चिकित्सकों ने फिल्मी गीतों पर डांस कर धमाल मचाया। अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव ने पुकारता चला हूं मैं...डॉ. अनुपमा शर्मा ने अजीब दास्तान है ये..., डॉ. अनूप दीक्षित ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए...और डॉ. एसके चंद्रा और डॉ. संजना महेश ने जश्न ऐ चमन, शोला बदन गाने पर खूब तालियां बजीं। डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. समीर कुमार, डॉ. सिमरन गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. सजल गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. अजय आनंद, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. अंकुर बंसल ने भी प्रस्तुतियां दीं।